ATH न्यूज़ 11 से दीपिका की रिपोर्ट।
मोरबे /मझिआंव :- बोकारो कबड्डी संघ द्वारा आयोजित 18 वी झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम के साथ - साथ पूरे प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया। खुशी , प्रांजलि ,जूही इत्यादि छात्राओं के लगातार जीत से विद्यालय के अन्य विद्यार्थीयों में भी खेल जगत की ओर रुझान एवं जीतने की प्रतिस्पर्धा बढ़ते दिख रही है।
बताते चले कि इससे पहले इन छात्राओं ने खेलो झारखंड खेलगांव रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय के U- 14 वर्ग की बालिका वर्ग ने गोल्ड तथा U-17 के बालिका वर्ग ने सिल्वर पदक हासिल कर विद्यालय तथा प्रखंड का नाम रौशन किया। बताते चले कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य के सफल परिश्रम एवं छात्राओं के कठिन मेहनत से लगातार खेल जगत में सफलता हासिल कर रहीं है। उनके इस जीत से पुरा विद्यालय परिवार में खुशी के की लहर है । पुरा विद्यालय परिवार छात्राओं को जीत पर बधाई दिए।