मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 25/06/2025 औरंगाबाद देश में आपातकाल के पचास वर्ष पूर्ण होने पर में गेट स्कूल के समीप एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन शामिल हुये। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह आपातकाल के अवधि में मीसा और डीआरआई कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को पकड़ कर जेल में डाल दिया जाता था। देश के सभी नागरिक को आपातकाल के जानकारी होना जरूरी है। कांग्रेस के शासनकाल में देश के उपर आपातकाल काला कानून थोपकर अपने नाकामी छिपाने का कार्य किया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में कांग्रेस के द्वारा आपातकाल लागू कर संविधान में एक काला अध्याय जोड़ दिया। और देश के प्रत्येक व्यक्ति को आपातकाल के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। भाजपा के शासनकाल में प्रत्येक विभाग, प्रत्येक जगह जबरदस्त विकास हो रहा है। कुछ महीने पहले काश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमलें में 26 पर्यटकों को गोली मारकर निर्मम हत्या किया गया था। जिसके बदले में पाकिस्तान में घुसकर सौ आतंकवादी और पचास वर्दीधारी के मौत के नींद सुलाकर आतंकवादियों को कमजोर कर दिया गया।
हुसैन ने कहा पिछले चुनाव में औरंगाबाद के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन का हार झेलना पड़ा था। लेकिन अगामी विधानसभा चुनाव में सभी पर एनडीए गठबंधन कब्जा होगा। पहले से ही एनडीए गठबंधन के प्रत्येक घटक दल बड़े तैयारी लगा हुआ है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।