मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 26/06/2025 कुटुम्बा प्रखंड के पंचायत पिपरा बगाही गांव मुरौली बुजुर्ग के मुखिया तौहीद आलम के घर पर देर रात अपराधियों द्वारा फायरिंग किया गया। पहले अपराधियों ने मुखिया के बारे में पता किया,जब मुखिया घर पर नहीं मिला तो उनलोग के द्वारा फायरिंग किया गया। दरअसल मुखिया पर महिला को मारपीट करने का आरोप है।दो दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा मुखिया के पुतला दहन किया गया है। घटना से मुखिया द्वारा जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा का गुहार प्रशासन से लगा रहे हैं।
मुखिया तौहीद आलम ने बताया कि बुधवार देर रात फायरिंग मकान के गेट पर किया जो अंदर दीवाल पर गोली टकराया घर में सोये हुये व्यक्ति बाल बाल बचें। इस घटना से मुखिया परिवार भयभीत हैं। घर से घटना की सूचना कुटुंबा थाना पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। सुचना के उपरांत कुटुंबा थाना के पुलिस पदाधिकारी मुखिया के घर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कहा घटना की छानबीन चल रहा है, आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी। मुखिया ने बताया कि महिला द्वारा मेरे खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है। फुलवरिया गांव के अजय मेहता के पत्नी सिंधु देवी के द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरे साथ मारपीट किया गया है। मेरे मोबाइल पर लगातार कई दिनों से जान मारने की धमकी मिल रहा था जिसके चलते मैं मोबाइल बंद कर दिया हुॅं।