ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी प्रखंड क्षेत्र सभी सरकारी गैर-सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों व घरों पर भी बड़े शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



 


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड के  विभिन्न भागों में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।सरकारी,गैर सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों व घरों पर भी बड़े शान से तिरंगा फहराया  गया। कांडी प्रखण्ड कार्यालय पर  प्रखण्ड प्रमुख नारायण यादव ने तिरंगा झंडा को फहराया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश सहाय भी उपस्थित थे।


कांडी थाना  में एस आई रौशन राम बीआरसी कार्यालय में  बीपीओ वीरेन्द्र प्रसाद,जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में प्राचार्या निरंजन साह,कांडी अस्पताल में डॉ एस पी सिन्हा, कांडी पशुपालन अस्पताल में डॉ अमित कुमार ,कांडी  डिग्री कॉलेज में बबन पांडेय  कॉलेज प्रिंसिपल अनुज कुमार श्रीवास्तव, एसबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक,भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने झंडा फहराया। मध्य विद्यालय अधौरा में हेडमास्टर मोहम्मद गुलाम कादिर,देवडीह में श्रीकांत पाण्डेय,खुटहेरिया में छठीलाल प्रसाद,वुनियादी विद्यालय कुशहा में हेडमास्टर रेणुबाला सिंह,मध्य विद्यालय राजा घटहुआँ में हेडमास्टर राजेश कुमार 

किशुन राज हाई स्कूल बलियारी आनंद प्रकाश द्विवेदी उच्च विद्यालय  डुमरसोता जयराम चौधरी बुनियादी विद्यालय सेमौरा पुरुषोत्तम द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय  पतीला गोपाल प्रसाद विश्वकर्मा, लक्ष्मी चन्द्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार,ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांडी, वार्डेन आर उषा ने झंडा फहराया।उधर प्रखण्ड के सभी पंचायत भवन पर भी शान से तिरंगा फहराया गया।पंचायत भवन कांडी में मुखिया विजय राम,पतरिया में

मुखिया पुष्पा देवी,सरकोनी में मुखिया सुबोध कुमार वर्मा,पतीला में मुखिया अमित कुमार दुबे,गाड़ाखुर्द में मुखिया आरती सिंह,खरौंधा में मुखिया परिखा राम,राणाडीह में मुखिया ललित बैठा,शिवपुर में मुखिया सोनी देवी,खुटहेरिया में मुखिया अनिता देवी,घटहुआँ कला में मुखिया कौशल्या देवी,लमारी कला में मुखिया शशि कुमारी,चटनियां में मुखिया पूजा कुमारी,बलियारी में मुखिया चंदा देवी ने तिरंगा झंडा फहराया।

वहीं कांडी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपनी कलाओं से लोगों को दिल जीत लिया लोगों ने कहा कि जब से वार्डेन आर उषा बनी है छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है चाहे वह पढ़ाई हो खेल का मैदान सभी क्षेत्रों में बच्चियों अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post