ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

औरंगाबाद जिले के अम्बा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में किया शक्ति प्रदर्शन।

 


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 07/09/2025 बिहार में डबल इंजन की सरकार ने  तेज गति से चहुंमुखी विकास कर रहा है। प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक जैसे बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल खोल रहे हैं। वहीं खेतों में पानी व मुफ्त बिजली पहुंच रही हैं। आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकासात्मक कार्यों का लाभ पहुंच रहा है। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय‌ कुमार सिन्हा ने रविवार को अंबा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए दे रही है। रोजगार शुरू करने के बाद उन्हें दो लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया आयाम लिखेगा। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन, मंत्री जयंत राज, रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राम, संतोष कुमार निराला, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में आपको वैसे प्रतिनिधि का चुनाव करना है जो आपकी सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत कुटुंबा से की थी। मेरी ख्वाहिश है कि जिसे मैं यहां चुनाव में नहीं हरा पाया, उसे मेरा कार्यकर्ता चुनाव में हराए। बिहार में विकास की रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए। आपको अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एनडीए सरकार चाहिए। विरोधी आरोप लगाते हैं कि एनडीए गठबंधन के नेता तो मिल जाते हैं लेकिन धरातल पर कार्यकर्ता का मेल नहीं हो पता है। परंतु एनडीए का साझा कार्यक्रम यह दिखाता है कि घटक दल के सभी पार्टी के कार्यकर्ता एक हो गए हैं। आने वाले दिनों में बिहार औद्योगिक क्रांति की नींव रखने जा रहा है। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र विकास का इंतजार कर रहा है, उसके इंतजार को खत्म कीजिए। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 225 सीट जीतकर इतिहास लिखने जा रहा है। एनडीए का हर कार्यकर्ता पहरेदार के रूप में काम करेगा।

वहीं औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए पांच पांडव का गठबंधन है। जिन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिया है, इसका बदला हम लोग वोट रुपी हथियार से लेंगे। अब यह लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच की है। उन्होंने कहा कि इस बार कुटुंबा विधानसभा में आपके बीच का उम्मीदवार होगा। आप लोग एकजुट होकर एनडीए घटक दल के उम्मीदवार को चुनाव जीताने का कार्य करें। सम्मेलन में जदयू जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, हम सेक्युलर जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री सतीश कुमार सिंह हम पार्टी सेक्युलर के कार्यकर्ता लालमोहन चौधरी, पार्टी के समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सह समाजसेवी मिथलेश कुमार, भाजपा कुटुंबा मंडल  सह बीस अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया गुलाम सरवर समेत एनडीए घटक दल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post