सासाराम (रोहतास) डेहरी में आयोजित भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकर्ता की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों तक कार्यकर्ताओं में जोश भरने का मंत्र दिया। साथ ही जन-जन तक जाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। इस बैठक में रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, जहानाबाद समेत शाहाबाद और मगध प्रमंडल के 10 जिलों के नेता उपस्थित थे। रोहतास जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने डालमियानगर के मैदान में हेलीपैड पर जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में बिहार प्रदेश भाजपा प्रदेश कर समिति सदस्य सुधीर कुमार सिंह, बृजेश सिंह उर्फ कुलबुल, सरिता सिंह, नंदजी गुप्ता, रजनीश वर्मा, इंद्रजीत सिंह, शशि भूषण प्रसाद, मंगलानंद पाठक, भानु प्रताप सिंह, रोहित राज सिंह, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।
