रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।
नासरीगंज/रोहतास:- दिनांक कांड संख्या 395/25 धारा 143 (1)145/111/296/3(5)बी एनएस 4/8/13/14पास्को एक्ट 75/79 jj एक्ट 3/4/5/6 ITPACL एक्ट तथा 16/17/18 बाऊडेड लेबर सिस्टम एक्ट 1976 में 25-11-2025 को आसूचना प्राप्त हुई की नासरीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बरडीहा में कुछ लोग आर्केस्ट्रा में काम देने के नाम पर राज्य के बाहर से नाबालिक लड़कियों को लाकर उनसे अनैतिक कार्य करवा रहे है। इस सूचना को गम्भीरता से लिया गया तथा दोषी लोगो पर त्वरित कारवाही करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक डिहरी,पुलिस अंचल निरीक्षक नासरीगंज ,थानाध्यक्ष नासरीगंज, थानाध्यक्ष कच्छवा,थानाध्यक्ष राजपुर,थानाध्यक्ष, काराकाट,थानाध्यक्ष महिला थाना डिहरी, थानाध्यक्ष आयरकोठा को शामिल किया गया।गठित पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त आसूचना के बिधिवत सत्यापन करते हुए।नासरीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बरडीहा में छापेमारी की गई।जहा से आर्केस्ट्रा संचालक ममता विश्वकर्मा गीता कुँवर एवं रमण कुमार पासवान उर्फ मुन्ना कोगिरफ्तार किया गया।तथा इनके पास मौजूद 17 नवालीक लड़कियों को इनके चुंगल से मुक्त कराया गया।इस कांड में गिरफ्तार तीनो आर्केस्ट्रा संचालक पूछ ताछ के क्रम खुलासा किया गया कि इलोग मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ आदि राज्यो से नाबालिक लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम देने के नाम पर बहला फुसला कर लाते है।तथा उनसे अपने आर्केस्ट्रा के आड़ में अनैतिक कार्य करवाते है।
बरामद सभी 17 लड़कियों को बाल कल्याण समिति सासाराम रोहतास प्रस्तुत किया गया है।
जहाँ आवश्यक करवाई के उपरांत समिति के निर्देशानुसार अग्रतर कारवाही की जाएगी।
इस कांड में कुल 11 ब्यक्ति नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं।जिसमे शेष बचे 8 अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
इस कांड के सभी गिरफ्तार अभियुक्तों की पूर्व में आपराधिक इतिहास के सम्बंध में जांच की जा रही हैं। तथा इनके सम्पर्क को खंगाला जा रहा हैं।जिसमे इस तरह के अनैतिक कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की बिरुद्ध सछ्यनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी
टीम में शामिल सभी सदस्यों की पुरस्कृत किया जाएगा।।
गिरफ्तार व्यक्ति...
1रमण कुमार पासवान उर्फ मुन्ना पे0 लछमण पासवान सा0 बलिराम थाना राजपुर रोहतास
2 ममता विश्वकर्मा पति सोनू नट सा0 बरडीहा थाना नासरीगंज रोहतास
3 गीता कुँवर पति कामेश्वर नट सा0 बरडीहा थाना नासरीगंज रोहतास
टीम में शामिल सदस्य....
पोलिस उपाधीक्षक डिहरी
थानाध्यक्ष नासरीगंज
अंचल पुलिस निरीक्षक नासरीगंज
थानाध्यक्ष राजपुर
थानाध्यक्ष काराकाट
थानाध्यक्ष महिला थाना डिहरी
थानाध्यक्ष कच्छवा
थानाध्यक्ष आयरकोठा
सभी थाने में प्रतिनियुक्त सस्त्र बल.
