गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक के पास कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे व हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष, विनोद दुबे की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलते ही कांडी प्रखंड में भाजपाइयों ने ढोल बाजे के साथ रोड पर आतिशबाजी करने लगे लोगों ने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराया और रंग अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। वहीं भारतीय किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि हमलोगों को यह विश्वास था कि बिहार में फिर से भाजपा का ही सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा किसी जाति धर्म की बात नहीं करतीं हैं , वह सभी जाति धर्मों को लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए लोग भाजपा को वोट देते , और सबसे खास बात यह है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे देश का विकास हो रहा है। इस लिए हम सभी लोग आज खुशी मना रहे हैं। जय भाजपा तय भाजपा ।
मौके पर विनोद प्रसाद , अशोक प्रसाद, संतोष मेहता, नंदकिशोर सिंह,ललन पासवान,गरीबा साव, बब्लू पाण्डेय,सीताराम तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
