मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 07/11/2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंच पर स्वागत पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चंद्रवंशी ने फुलमाला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कहा देश तेज रफ्तार से विकास कर रहा है। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास कर रहा है। जीविका दीदीयों को दस-दस हजार रुपए सहायता के लिए दिया गया है, जीविका दीदीयों ने स्वावलंबी होने के लिए अपने अपने तरीके से व्यवसाय शुरुआत कर विकास करने के लिए पहल की।जो जीविका दीदीयों ने इस पैसे का सदुपयोग कर व्यवसाय करना आरंभ कर देगी, उनको दो दो लाख रुपए व्यवसाय के लिये सहयोग किया जाएगा। और अपने संबोधन में मंच से अपील किये की बिहार में एनडीए के सरकार बनाने के लिए आप लोग एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मतदान कर पुनः एनडीए के सरकार बनायें और पुनः बिहार को तीव्र गति से विकास करने में अपना सहयोग करें। पुर्व सांसद सुशील कुमार सिंह बराबर सिंचाई के लिए मुद्दे उठाते रहते थे, इनके मांग को देखते हुए बांध के लिए पैसे दिया गया। अभी तीव्र गति से उसका कार्य चल रहा है। महागठबंधन के बारे में बोलें की इनलोग बिना तालमेल के गठबंधन किया है,जो देखने के लिए मिल रहा है। कहीं कहीं इनलोग कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल दोनों लड़ रहे हैं। और आज से हार का बहाना खोजना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी बोले कि बिहार में पहले चरण के 121विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अभी तक सारा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया, 65% मतदान हुआ। जिसमें महिला मतदाता की संख्या ज्यादा है और उत्साह के साथ मतदान की ,इससे आश्वस्त हो गया कि पुनः एनडीए की सरकार पुर्ण बहुमत से बनेगा। इस चुनावी जनसभा में मोदी मोदी, जय श्रीराम, भारत माता जैसे नारों से गुंजायमान होता रहा जनसभा, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण समाप्ति के उपरांत प्रत्याशी के साथ एक तस्वीर साझा किया।
इस चुनावी जनसभा में उपस्थित बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, औरंगाबाद प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी प्रमोद सिंह,गोह विधानसभा प्रत्याशी रणविजय सिंह, कुटुंबा विधानसभा प्रत्याशी ललन राम, नबीनगर विधानसभा प्रत्याशी चेतन आनंद, शेरघाटी विधानसभा प्रत्याशी उदय कुमार यादव, एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे। शिवहर सांसद लभली आंनद,डिहरी विधानसभा प्रत्याशी सोनू सिंह वैगरह उपस्थित थे।
