ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भाजपा किसान योजना प्रदेश कार्य समिति रामलाला दुबे ने झारखंड सरकार पर किया तीखा हमला आखिर क्यों आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक बार फिर झारखंड सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। जिले के 90 प्रतिशत किसान अपना धान व्यापारियों  के हाथों औने पौने दाम  में बेच चुके है। और सभी धान व्यापारियों के हाथ में चला गया है अब सरकार किसानों से नहीं व्यापारी  के हाथ से धान की खरीदारी करेगी। सरकार अपने वादा के अनुसार 31,50 रुपए धान खरीदने वाला वादा पर मुकर गई। जिससे किसान में सरकार प्रति काफी निराशा है। इस सरकार में किसानों को समय पर न अनुदानित खाद मिल रहा है न अनुदानित बीज मिल रहा  अपना खून पसीना लगाकर अन्नदाता किसान फसल पैदा करते और मूल्य व्यापारी तय करते है। यह अन्नदाता किसान का शोषण है जिससे किसान हताश और निराश है। अभी सरकार बिना तैयारी के आनन फानन में जिले में  कुछ धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया लेकिन अभी तक किसानों का रजिस्ट्रेशन  मैसेज की व्यवस्था नहीं है। क्रय केंद्र की मशीन भी अपडेट नहीं है  हम सरकार और प्रशासन व यहां के उपयुक्त महोदय से आग्रह है कि प्रत्येक पैक्स में धान क्रय केंद्र खोला जाए सभी केंद्र पर रजिस्टर्ड किसानों की सूची केंद्र पर अंकित किया जाय  ताकि किसानों के नया रजिस्ट्रेशन करने और  मैसेज करने की व्यवस्था केंद्र पर उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post