ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

शहर के हनुमान नगर अहरी में संज्ञा समिति औरंगाबाद ने परिवार मिलन सह चूड़ा दही तिलकुट सहभोज का किया आयोजन.


मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 18/01/2026 शहर में हनुमान नगर अहरी में संज्ञा समिति जिला इकाई औरंगाबाद कार्यालय में आज रविवार के अपराह्न 1बजे से शाम 3 बजे तक परिवार मिलन, सम्मान समारोह सह सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पाठक एवं संचालन उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन ने किया।सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन व मंत्रोच्चार से भगवान सूर्य का पूजनकिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संज्ञा समिति के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन पाठक, वर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, केंद्रीय सह सचिव आशुतोष पाठक, सचिव विनय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन, दुर्गेश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा शैल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इसके उपरांत जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों के  सम्मान में स्वागत भाषण के साथ संज्ञा समिति के द्वारा किए गए कार्यों का प्रारूप प्रस्तुत किया।



 कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय और केंद्रीय सह सचिव आशुतोष पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि मकर संक्रांति के सुअवसर पर यह समारोह आयोजित किया गया।पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के परिवार के सदस्यों को एक साथ,एक स्थान पर इकट्ठा होने,मेल-मुलाकात करने, उपलब्धियों का जश्न मनाने, नए सदस्यों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिलता है।यह आयोजन स्थायी स्मृतियाँ बनाते हैं, जो एक समरस समाज का निर्माण करते हैं। जिसे पीढ़ियों तक संजोकर रखा जा सकता है और याद किया जा सकता है। इसके माध्यम से मूल्यों और रीति-रिवाजों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जा रहा है। 


उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन, दुर्गेश भरद्वाज, संयोजक अजीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णरूप से गैर राजनीतिक होता है। इसका उद्देश्य भाग दौड़ की जिंदगी के बीच समस्त जनों के साथ मिलने बैठने का समय मिलता है। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।कवि साहित्यकार धनंजय जयपुरी, उमेश कुमार मिश्रा विनय मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान में संज्ञा समिति बहुत ही अच्छी कार्य कर रही है और लगातार शाकद्वीपीय ब्राह्मण को जोड़ने का कार्य कर रही है यह उनके द्वारा किए गए बहुत ही बेहतरीन प्रयास है इससे समाज का उत्थान एकरूपता और विकास होगा।समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को माल्यार्पण अंग वस्त्र और भगवान सूर्य का चित्र देकर के सम्मानित किया गया।


इस दौरान कार्यालय सचिव पंडित रोशन मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा,नवीन मिश्रा,दीनदयाल पाठक, सुनील पांडे, ललिन कुमार, बासुकीनाथ पांडे, राजीव रंजन मिश्रा, रंजन कुमार पाठक, रवि प्रकाश मिश्रा, आयुष मिश्रा अखिलेश कुमार मिश्रा, श्याम दत्त मिश्र, प्रभाकर मिश्रा, उमेश कुमार मिश्रा, नवीन कुमार मिश्रा, अमरजीत पाठक, बृजेश पाठक, रूपेश पाठक, विवेक कुमार मिश्रा, शिव पूजन पाठक, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, राजेश मिश्रा, राजेश कुमार पाठक, ब्रजेश कुमार मिश्रा, अनूप कुमार मिश्रा सहित सैकड़ो के संज्ञा संख्या में संज्ञा परिवार के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post