मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 18/01/2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप रविवार की अपराह्न करीब दो बजे के आसपास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग एवं आरपीएफ के ए एस आई ब्रजेश पांडे, प्रधान आरक्षी आत्मा शंकर यादव ने जिंदा समझ कर रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया लेकिन डॉक्टर जमील अख्तर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रफीगंज के फिता बिगहा निवासी मोहम्मद इश्याक के 48 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इकबाल के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी सलमा खातून ने बताई की मेरे पति मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके पास टिकट भी है। लेकिन इसी बीच रफीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन (हनुमान मंदिर ) के समीप स्टेशन पर जाने के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के तीन पुत्री एवं एक पुत्र हैं। घटना के बाद रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई।
